लाइव न्यूज़ :

किंगफिशर एयरलाइंस मामला: माल्या ने पैसा बकाया को लेकर बैंकों पर तंज कसा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बृहस्पतिवार का बैंकों पर उनके इस तर्क के लिए कटाक्ष किया कि अभी भी उस पर उनका धन बकाया है। माल्या ने एक मीडिया रिपोर्ट के साथ यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि आईडीबीआई बैंक ने बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस से अपना पूरा बकाया वसूल लिया है।

माल्या ने ट्विटर पर एक खबर को पोस्ट किया। इसमें कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक ने एयरलाइंस के ऊपर 753 करोड़ रुपये का बकाया वसूल लिया है। इसके साथ व्यवसायी ने ट्वीट किया, ‘‘और बैंक कहते हैं, मैंने उनका बकायादार हूं।’’

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को माल्या को दिवालिया घोषित किए जाने का आदेश जारी किया। इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में भारतीय बैंकों के समूह के लिये बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर के ऊपर बकाये कर्ज की वसूली को लेकर वैश्विक स्तर पर उनकी सम्पत्तियों की जब्ती की कार्रवाई कराने का रास्ता साफ हो गया है।

माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गये। वह भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी और धनशोधन के मामले में वांछित हैं। यह कर्ज किंगफिशयर एयरलाइंस को कई बैंकों ने दिये थे।

कारोबारी 65 साल के माल्या ब्रिटेन में फिलहाल जमानत पर हैं। ऐसा समझा जाता है कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया से जुड़े एक अलग मामले में देश में शरण देने के मुद्दे पर गोपनीय कानूनी कार्रवाई का समाधान होने तक वह जमानत पर रह सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार