लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बावजूद अपने रेस्तरां नेटवर्क का विस्तार करेगी केएफसी इंडिया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 11:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च अमेरिका की खाद्य श्रृंखला केएफसी कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत में अपने रेस्तरां नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने कारोबार में संरचनात्मक बदलाव किए हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आगामी वर्षों में भारत उसकी वृद्धि के लिए प्रमुख बाजारों में होगा।

केएफसी इंडिया ने पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अड़चनों के बावजूद करीब 30 नए रेस्तरां खोले हैं। कंपनी इस साल भी नए आउटलेट खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि हम ग्राहकों तक अपने ब्रांड की पहुंच बढ़ाना चाहते हैं।

केएफसी इंडिया के प्रबंध निदेशक समीर मेनन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा मंशा निश्चित रूप से अपने ब्रांड को बढ़ाने की है। हमारा सबसे मजबूत स्तंभ पहुंच है। हम ग्राहकों तक ऑनलान और ऑफलाइन अपने ब्रांड की पहुंच का विस्तार करेंगे।’’

मेनन ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अड़चनों के बावजूद हमारे रेस्तरांओं की संख्या महामारी के पूर्व के स्तर से अधिक है। हमारी फ्रेंचाइजी ने नए रेस्तरां खोले हैं। इस तरह रेस्तरांओं की संख्या के हिसाब से हमारा कारोबार महामारी पूर्व के स्तर से बड़ा है।’’

कोविड-19 महामारी से पहले केएफसी के रेस्तरांओं की संख्या 450 थी। इस समय देश के 130 शहरों में कंपनी के 480 रेस्तरां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल