लाइव न्यूज़ :

Kalaignar Magalir Urimaai Thogai Thittam: 15 सितंबर को लॉन्च, 1.06 करोड़ महिला परिवार मुखिया को 1000 की मासिक वित्तीय सहायता, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2023 19:59 IST

Kalaignar Magalir Urimaai Thogai Thittam: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी और उन्हें राशि निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 1.63 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कुल 1.06 करोड़ स्वीकार किए गए हैं।लाभार्थियों को मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर जानकारी दी जाएगी।जिलाधिकारियों को इसके कार्यान्वयन की निगरानी करने का निर्देश दिया जाए।

Kalaignar Magalir Urimaai Thogai Thittam: तमिलनाडु सरकार ‘कलैग्नार मगलिर उरीमाई थोगई थित्तम’ नामक योजना की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके तहत 15 सितंबर को 1.06 करोड़ पात्र महिला परिवार मुखियाओं को एक हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दावा किया जा रहा है कि यह सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजना होगी। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी और उन्हें राशि निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस योजना के तहत लगभग 1.63 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कुल 1.06 करोड़ स्वीकार किए गए हैं।’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती पर शुरू की जाने वाली योजना की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव शिव दास मीणा को कहा कि जिलाधिकारियों को इसके कार्यान्वयन की निगरानी करने का निर्देश दिया जाए। लाभार्थियों को मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर जानकारी दी जाएगी।

टॅग्स :Tamil Naduडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित