लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने स्टार्टअप्स की मदद को इंडिया एक्सेलरेटर से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने इंडिया एक्सेलरेटर के साथ भागीदारी की है। इसके जरिये कंपनी खेल क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद करेगी। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स 13 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू समूह की खेल इकाई है।

नयी-पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के व्यापक एकीकरण के बीच खेल-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस भागदारी का मकसद खेल क्षेत्र, खेल आंकड़ों, गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप इकाइयों को परामर्श उपलब्ध कराना और उनके लिए एक बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र का सृजन करना है।

बयान में कहा गया है कि इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियों संयुक्त रूप से पांच से सात शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स के समूह को 16 सप्ताह का एक्सेलरेटर कार्यक्रम उपलब्ध कराएंगी।

इस कार्यक्रम के तहत खेल आंकड़ा विश्लेषण, वियरएबल्स और प्रदर्शन, स्टेडियम और प्रशंसकों के साथ जुड़ाव आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना