लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश को 1,100 टन तरल ऑक्सीजन उपलब्ध कराई

By भाषा | Updated: May 23, 2021 23:04 IST

Open in App

हैदराबाद 23 मई जिंदल स्टील एंड पवार लि. (जेएसपीएल) ने अपने अंगुल स्टील संयंत्र से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को 22 मई तक 1,100 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) उपलब्ध कराई है।

जेएसपीएल ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 21 अप्रैल से 22 मई तक उसने अपने स्टील प्लांट से कई राज्यों के विभ्भिन अस्पतालों को 2,400 टन एलएमओ मुहैया कराई है।

जेएसपीएल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को आवंटित की गई ऑक्सीजन के अनुसार उसने सड़क परिवहन और रेलवे के माध्यम से तेलंगाना को 600 मीट्रिक टन और आंध्र प्रदेश को 510 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई हैं।

जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वीआर शर्मा ने कहा, ‘‘हम उन राज्यों में अधिक ऑक्सीजन का योगदान देने के लिए तैयार हैं, जहां लोगों की कीमती जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है। हम ऑक्सीजन की आखिरी बूंद की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम 'राष्ट्र पहले' की नीति में विश्वास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट