लाइव न्यूज़ :

जेएलआर का दुनिया की सबसे मुनाफे वाली लक्जरी कार कंपनी बनने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का लक्ष्य दुनिया की सबसे मुनाफे वाली लक्जरी कार कंपनी बनने का है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थिएरी बोलोर ने यह बात कही है।

टाटा मोटर्स की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए बोलोर ने कहा कि ब्रिटिश ब्रांड की योजना मात्रा की तुलना में लाभ पर ध्यान केंद्रित कर मूल्यवर्धन पर ध्यान देने की है।

बोलोर ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य दो अंकीय ईबीआईटी मार्जिन और दुनिया की सबसे मुनाफे वाली लक्जरी कार विनिर्माता बनने का है।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी के अलावा कई और चुनौतियां हैं जिनसे निपटने की जरूरत होगी।

बोलोर ने कहा, ‘‘लेकिन हम आगे नए सोच की रणनीति के साथ बढ़ेंगे। डिजाइन में हम आधुनिक लक्जरी प्रदान करेंगे। नए विचार के साथ के हम अपने कारोबार में बदलाव ला सकेंगे। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने तथा हमारे निवेशकों और लोगों को मूल्यवर्धन का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार