लाइव न्यूज़ :

डाउनलोड गति में जियो पहले स्थान पर पहुंची, अपलोड में वोडाफोन आइडिया अव्वल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने नवंबर में 24.1 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की डाउनलोड गति (स्पीड) के साथ 4जी सेवाप्रदाताओं के बीच शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 4जी डाउनलोड रफ्तार के मामले में जियो नवंबर में पहले स्थान पर रही। उसके बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड(वीआईएल) और भारती एयरटेल का स्थान रहा। हालांकि, इन दोनों कंपनियों की डाउनलोड गति भी नवंबर में सुधरी है।

जियो नेटवर्क की औसत 4जी डेटा डाउनलोड रफ्तार नवंबर में करीब 10 प्रतिशत बढ़ी, जबकि वीआईएल की गति में 8.9 प्रतिशत और एयरटेल में 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अक्टूबर में वोडाफोन आइडिया 4जी डेटा अपलोड के मामले में शीर्ष पर रही थी। इसके नेटवर्क ने आठ एमबीपीएस की अपलोड रफ्तार दर्ज की, जो पिछले पांच महीने में सर्वाधिक है।

डाउनलोड गति अच्छी रहने से उपभोक्ताओं को इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री तक पहुंच आसान हो जाती है जबकि अपलोड रफ्तार बेहतर रहने से वे अपने परिचितों को डेटा या तस्वीरें ज्यादा तेजी से भेज पाते हैं।

पांच महीनों में एयरटेल की सबसे अच्छी अपलोड स्पीड नवंबर में 5.6 एमबीपीएस रही, जबकि जियो ने 7.1 एमबीपीएस की रफ्तार दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार