लाइव न्यूज़ :

जिंदल स्टेनलेस का चेक्वेर्ड स्टील चद्दर कारोबार में कदम, 500 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने चेक्वेर्ड स्टेनलेस स्टील चद्दर बनाने के कारोबार में कदम रखा है और उसका अगले तीन साल में इस क्षेत्र से 500 करोड़ रुपये की आय हासिल करने का लक्ष्य है।

चेक्वेर्ड स्टेनलेस स्टील चद्दर का उपयोग कारखानों और संयंत्रों के फर्श, वाहनों (बस और ट्रक) की सीढ़ियों एवं फर्श, रेलवे ट्रैक पुल आदि में किया जाता है।

स्टेनलेस स्टील विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसने देश की पहली हॉट रोल्ड स्टेनलेस स्टील चेक्वेर्ड शीट- जिंदल इन्फिनिटी पेश की है। उसका लक्ष्य अगले तीन साल में 20 प्रतिशत बाज़ार हिस्सेदारी के साथ लगभग 500 करोड़ रुपये का आय हासिल करना है।

कंपनी के अनुसार भारत में चेक्वेर्ड स्टेनलेस शीट बाजार का वर्तमान आकार 2,00,000 टन सालाना है और यह आठ प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, "ब्रांडेड स्टेनलेस स्टील चेक्वेर्ड शीट- इन्फिनिटी पेश करने का मकसद यह है कि ग्राहक गुणवत्ता के प्रति जागरूक हों। हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में इस ब्रांड की सालाना बिक्री 40,000 टन तक पहुंचाने का है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार