लाइव न्यूज़ :

जेवर हवाई अड्डा: यात्री टर्मिनल का डिजाइन तैयार करने को चार कंपनियों के गठजोड़ का चयन

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर स्विटरजरलैंड के डेवलपर ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ने जेवर में ग्रीनफील्ड नोएडा हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का डिजाइन तैयार करने के लिए चार कंपनियों के गठजोड़ का चयन किया है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डैनियल बिर्चर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने एक डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की, जहां हमने तीन अंतरराष्ट्रीय दलों को प्रस्ताव देने के लिए आमंत्रित किया कि वे इस हवाई अड्डे को कैसे डिजाइन करेंगे। इस दौरान हम कार्यकुशलता, कुल शून्य उत्सर्जन, डिजिटल हवाई अड्डे और कुछ अन्य बातों पर ध्यान दिया।’’

वाईआईएपीएल ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और वह जेवर में नोएडा हवाई अड्डे का विकास कर रही है।

बिर्चर ने कहा, ‘‘हमने नॉर्डिक, ग्रिम्सशॉ, हैप्टिक और एसटीयूपी के गठजोड़ वाले दल को चुना, जिसमें नॉर्वे, ब्रिटेन और भारत की चार कंपनियां शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस दल के सदस्यों ने हैदराबाद हवाई अड्डे और नए इस्तांबुल हवाई अड्डे को डिजाइन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल