लाइव न्यूज़ :

जापान, न्यूजीलैंड ने आर्थिक भरपाई के लिए मुक्त बाजार की पैरोकारी की

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:30 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 20 नवंबर (एपी) जापान और न्यूजीलैंड के नेताओं ने शुक्रवार को व्यापार संरक्षणवाद की प्रवृत्ति पर देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप से पीड़ित वैश्विक अर्थव्यवस्था की भरपाई के लिए बाजारों को खुला रखना जरूरी है।

एशिया-प्रशांत के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में टोक्यो से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा, ‘‘मुक्त और खुला हिंद-प्रशांत, इस क्षेत्र में समृद्धि की आधारशिला होगा।’’

जापान और 14 अन्य एशियाई देशों ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बैठक में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि दुनिया को संरक्षणवाद के दौर में लौटकर इतिहास की गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए, बल्कि बाजार को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट