स्नो क्रिकेट, स्कीइंग से एलओसी से सटे गुरेज में सर्दियों में रौनक आई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 31, 2026 11:30 IST2026-01-31T11:29:42+5:302026-01-31T11:30:21+5:30

स्नो क्रिकेट, फुटबाल और स्कीइंग सहित कई शीतकालीन खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

jammu kashmir Snow cricket skiing add winter spirit in Gurez, adjacent to the LoC | स्नो क्रिकेट, स्कीइंग से एलओसी से सटे गुरेज में सर्दियों में रौनक आई

photo-lokmat

Highlightsघाटी एक बार फिर एक ऊंचाई वाली सीमावर्ती घाटी के रूप में उभर रही है।बांडीपोरा-गुरेज सड़क पर भारी बर्फबारी होती है, जो घाटी से जुड़ने का एकमात्र रास्ता है।प्रशासन सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।

जम्‍मूः लगभग चार फीट बर्फबारी और लंबे समय तक सर्दियों में अलग-थलग रहने के बावजूद, उत्तरी कश्मीर में लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के पास दूरदराज की गुरेज घाटी के जमे हुए मैदानों में स्नो क्रिकेट और स्कीइंग वापस आ गई है। इसके लिए स्थानीय युवा और प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्र में शीतकालीन खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आए हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं को मनोरंजन के अवसर प्रदान करने के लिए बर्फ से ढके और जमे हुए मैदानों पर स्नो क्रिकेट, फुटबाल और स्कीइंग सहित कई शीतकालीन खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

बर्फ पर क्रिकेट मैच चल रहे हैं और स्कीज जमी हुई ढलानों पर फिसल रही हैं, जिससे यह घाटी एक बार फिर एक ऊंचाई वाली सीमावर्ती घाटी के रूप में उभर रही है जो सर्दियों की मुश्किलों को खेल के मौके में बदल रही है। गुरेज सर्दियों के दौरान बाकी कश्मीर से कटा रहता है क्योंकि बांडीपोरा-गुरेज सड़क पर भारी बर्फबारी होती है, जो घाटी से जुड़ने का एकमात्र रास्ता है।

एक अधिकारी ने बताया था कि गुरेज में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यह हर साल कई महीनों तक मोटी बर्फ की चादर से ढका रहता है। पिछले सालों की तरह, स्थानीय लोगों ने स्कीइंग कोर्स के साथ-साथ स्नो क्रिकेट और फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित करने की पहल की है। प्रशासन सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।

स्नो क्रिकेट घाटी में एक शीतकालीन परंपरा के रूप में उभरा है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे बर्फ के मैदानों पर मैच खेले जाते हैं। खराब मौसम और अलग-थलग रहने के बावजूद, निवासी सालाना टूर्नामेंट आयोजित करते रहते हैं, जिससे जमी हुई जगह एक जीवंत खेल का मैदान बन जाती है। एक स्थानीय युवा क्रिकेटर इरफान अहमद के बकौल, हम पूरे साल इस मौसम का इंतजार करते हैं।

बर्फ पर क्रिकेट खेलने से हम लंबी सर्दियों के दौरान एक्टिव और प्रेरित रहते हैं। जब सड़कें महीनों तक बंद रहती हैं तो यह युवाओं को कुछ सकारात्मक करने का मौका देता है। भारतीय सेना द्वारा समर्थित इन टूर्नामेंटों में घाटी भर से लोगों ने भाग लिया है और इन्हें सीमावर्ती क्षेत्र में लचीलेपन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

सेना के जवानों ने स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए हैं। गुरेज के एक ट्रेनी स्कीयर मोहम्मद शफी बताते थे कि यहां स्कीइंग करना स्वाभाविक लगता है क्योंकि बर्फ हमारे जीवन का हिस्सा है। अगर उचित सुविधाएं विकसित की जाती हैं, तो यहां के कई युवा शीतकालीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

हालांकि, निवासियों का कहना था कि गुरेज को शीतकालीन खेल गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए सरकार के निरंतर हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रेगुलर स्पोर्ट्स इवेंट्स और प्रमोशन से घाटी सर्दियों में भी आकर्षक बनी रह सकती है। एक लोकल आर्गनाइजर के बकौल, अगर गुलमर्ग जैसी जगहें विंटर इवेंट्स होस्ट कर सकती हैं,

तो गुरेज को पीछे नहीं रहना चाहिए। हमारे पास इलाका और बर्फ दोनों हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि सभी एक्टिविटीज को सुचारू रूप से चलाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, और बताया कि एक्टिव कम्युनिटी पार्टिसिपेशन से टूरिज्म में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई है। सर्दियों में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए बांडीपोरा और गुरेज के बीच हेलीकाप्टर सर्विस भी शुरू की गई है।

Web Title: jammu kashmir Snow cricket skiing add winter spirit in Gurez, adjacent to the LoC

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे