लाइव न्यूज़ :

इसुजु ने भारत में बीएस-छह संस्करण के वाहन उतारे

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस मई इसुजु मोटर्स इंडिया ने सोमवार को अपनी वी-क्रॉस और एएमयू-एक्स रेंज वाहनों का भारत चरण-छह (बीएस-6) संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया। इनकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 20.06 लाख रुपये से 35.34 लाख रुपये है।

कंपनी ने कहा कि हाय-लैंडर के नए संस्करण को भी बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 17.04 लाख रुपये हैं। वही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टू-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ वी-क्रॉस की कीमत 20.06 लाख रुपये हैं। जबकि मैन्युअल ट्रांसमिशन और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम की कीमत 21.07 लाख रुपये रखी गई हैं। फोर-व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 24.59 लाख रुपये हैं।

इसी तरह टू-व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस कंपनी की एएमयू-एक्स एसयूवी की कीमत 33.37 लाख रुपये तय की गई है जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन समेत फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के लिए इसकी कीमत 35.34 लाख रुपये रखी गई हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक त्सुगु फुकुमुरा ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हम इसुजु की वैश्विक स्तर पर पेश की जाने वाली सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग को भारतीय बाजार में लाना जारी रखेंगे। विश्वसनीय और ईंधन-कुशल तथा मजबूत वाहन बनाने के लिए इसुजु विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है और हमारी नई बीएस-छह रेंज इन विशेषताओं का प्रतीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार