लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण बांड की दूसरी श्रृंखला के लिये निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड की दूसरी श्रृंखला के तहत निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। बांड अभिदान के लिये 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा जबकि निर्गम जारी की तिथि एक जून है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘सरकारी स्वर्ण बांड 2021-22 (श्रृंखला II) अभिदान के लिये 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा। इसके लिये निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।’’

स्वर्ण बांड के लिये निर्गम जारी करने की तिथि एक जून, 2021 तय की गयी है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 12 मई, 2021 को अधिसूचना जारी कर सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 श्रृंखला 1, 2 3, 4, 5, 6 की घोषणा की थी।

इसमें पहली श्रृंखला अभिदान के लिये 17 से 21 मई, 2021 तक खुली थी।

बयान के अनुसार सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम छूट देने का फैसला लिया है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,792 रुपये प्रति ग्राम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना