लाइव न्यूज़ :

इसरो पीएसएलवी-सी51 से निजी कंपनियों के उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:34 IST

Open in App

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 17 दिसंबर इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी निजी क्षेत्र की इकाइयों को अंतरिक्ष का अन्वेषण करने में सक्षम बनाने के लिए भू-प्रेक्षण उपग्रह ‘आनंद’ का प्रक्षेपण करेगा, जिसे पूरी तरह एक स्टार्टअप ने तैयार किया है।

उन्होंने ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को उजागर करने वाले सुधारों की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘अगला मिशन पीएसएलवी-सी51 (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) हमारे लिए विशेष है। यह पूरे देश के लिए खास बात है।’’

उन्होंने यहां संचार उपग्रह सीएमएस-01 के सफल प्रक्षेपण के मौके पर मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिकों से कहा, ‘‘भारत सरकार ने पहल की है और आठ महीनों के भीतर पहला उपग्रह - ‘पिक्सल इंडिया’ नामक स्टार्टअप द्वारा तैयार किया गया उपग्रह ‘आनंद’, प्रक्षेपण के लिए तैयार है।’’

इसरो प्रमुख ने कहा कि इसके साथ ही दो और उपग्रह ‘स्पेस किड्स इंडिया’ द्वारा तैयार किए गए ‘सतीश सैट’ और विश्वविद्यालयों के समूह द्वारा तैयार किए गए ‘यूनीसैट’ को भी अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पीएसएलवी-सी51 देश में अपनी तरह का पहला मिशन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ भारत में अंतरिक्ष सुधारों के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है और करने जा रहा है और मुझे यकीन है कि निजी लोग इस कवायद को और आगे ले जाएंगे और पूरे देश को सेवाएं देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार