लाइव न्यूज़ :

इरडाई ने बीमा कंपनियों से कोविड-19 दावों को शीघ्र निपटारे को कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल कुछ अस्पतालों द्वारा पासिलीधारकों से कोविड-19 के इलाज के लिए नकद भुगताज पर जोर देने की खबरों के बीच बीमा नियामक इरडाई ने शुक्रवार को बीमा कंपनियों ने कहा कि वे कैशलेस आधार पर दावों के तेजी से निपटान को सुनिश्चित करें।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने सभी अस्पतालों से भी अनुरोध किया है कि भर्ती या इलाज के लिए मरीजों के बीच भेदभाव न करें।

नियामक ने कहा कि कुछ नेटवर्क प्रदाताओं (अस्पतालों) द्वारा उच्च दरों पर शुल्क लेने और बीमा कंपनियों के साथ कैशलेस व्यवस्था के बावजूद कोविड़-19 संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए पॉलिसीधारकों से नकद भुगतान पर जोर देने की खबरें हैं।

नियामक ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘प्रावधानों के अनुपालन में... स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत कैशलेस दावों के मामले में बीमा कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे अस्पतालों के साथ सेवा स्तर समझौतों (एसएलए) के अनुसार कैशलेस आधार पर ऐसे दावों का तेजी से निपटान सुनिश्चित करें।’’

इसमें बीमाकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि पॉलिसीधारक से नेटवर्क प्रदाताओं द्वारा सहमत दरों के अनुसार शुल्क लिया जाए।

इस बीच एक अलग बयान में इरडाई ने कहा कि पॉलिसीधारकों से अतिरिक्त दरों की वसूली, अग्रिम जमा राशि की मांग करना और कैशलेस उपचार से इनकार करना न केवल पॉलिसीधारकों के हितों पर चोट पहुंचाता है, बल्कि यह सेवा प्रदाता अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच सेवा स्तर समझौते का भी उल्लंघन हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार