लाइव न्यूज़ :

ईरान ने भारत, पाकिस्तान से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:59 IST

Open in App

तेहरान, 24 अप्रैल (एपी) ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने बताया है कि वहां की नागरिक उड्डयन एजेंसी ने भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में नाटकीय वृद्धि के चलते इन देशों से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आईआरएनए ने कहा कि यह फैसला ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया, जो शनिवार आधी रात से प्रभावी होगा।

ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता मोहम्मद हसन जिबख्श ने कहा कि ईरान और भारत के बीच कोई नियमित उड़ान नहीं हैं और कभी-कभी ही उड़ानों का संचालन किया जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कुवैत सहित इस क्षेत्र के कई अन्य देशों ने भी भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिबख्श ने कहा कि ईरान में पहले ही 41 देशों से आने और जाने वाली उड़ानों को प्रतिबंधित लगा है और अन्य उच्च जोखिम वाले देशों के लिए ईरान में कोरोना वायरस परीक्षण कराना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार