IPL प्रसारण अधिकारों के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस की अमेजन भी मैदान में

By मनाली रस्तोगी | Published: June 10, 2022 10:46 AM2022-06-10T10:46:43+5:302022-06-10T10:55:49+5:30

12 जून को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुकेश अंबानी की रिलायंस और जेफ बेजोस की अमेजन के शीर्ष दो दावेदार होने की उम्मीद है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, दोनों कंपनियां जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक गेम प्लान तैयार कर रही हैं। आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी प्रक्रिया में वॉल्ट डिजनी और सोनी ग्रुप कॉर्प के शामिल होने की उम्मीद है। 

ipl auction 2022 Jeff Bezos Mukesh Ambani set to battle over IPL broadcast rights | IPL प्रसारण अधिकारों के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस की अमेजन भी मैदान में

IPL प्रसारण अधिकारों के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस की अमेजन भी मैदान में

Highlightsवॉल्ट डिजनी के मीडिया राइट इस साल समाप्त हुए हैं। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि 2021 के मध्य से 65 वर्षीय अंबानी अनुभवी अधिकारियों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें काम पर रख रहे हैं।

नई दिल्ली: दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी एक और भिड़ंत के लिए तैयार हैं। इस बार भारत की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) के मीडिया राइट्स को लेकर दोनों के बीच लड़ाई है। आईपीएल को 60 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं और इसकी ब्रांड वैल्यू लगभग 6 बिलियन डॉलर है।

बिजनेस स्टैण्डर्ड के मुताबिक, 12 जून को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुकेश अंबानी की रिलायंस और जेफ बेजोस की अमेजन के शीर्ष दो दावेदार होने की उम्मीद है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, दोनों कंपनियां जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक गेम प्लान तैयार कर रही हैं। आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी प्रक्रिया में वॉल्ट डिजनी और सोनी ग्रुप कॉर्प के शामिल होने की उम्मीद है। 

बता दें कि वॉल्ट डिजनी के मीडिया राइट इस साल समाप्त हुए हैं। इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि 2021 के मध्य से 65 वर्षीय अंबानी अनुभवी अधिकारियों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें काम पर रख रहे हैं। इनमें अनिल जयराज और गुलशन वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने 21st सेंचुरी फॉक्स इंक को 2017 में पिछला सौदा हासिल करने में मदद की थी। 

रिलायंस के वॉर रूम में अंबानी के भरोसेमंद लेफ्टिनेंट मनोज मोदी और बड़े बेटे आकाश अंबानी भी शामिल हैं, जो इस मामले से वाकिफ हैं। वहीं, मुकेश अंबानी ने फॉक्स इंडिया और फिर बाद में वॉल्ट डिजनी इंडिया और एशिया ऑपरेशन संभाल चुके उदय शंकर से भी हाथ मिलाया है। दूसरी ओर अमेजन भी समान रूप से जीत हासिल करने के लिए दृढ़ है। 

अमेजन द्वारा वैश्विक स्तर पर लगभर आधा दर्जन बड़ी स्पोर्ट्स फ्रैंचाइजी के मीडिया राइट्स खरीदने का प्लान बनाया जा रहा है। इसमें से एक आईपीएल भी है। अमेजन ने यूरोपीय फ़ुटबॉल अधिकारों पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं और 2033 तक अमेरिका में गुरुवार की रात फुटबॉल को 1 बिलियन डॉलर प्रति सीजन पर प्रसारित करने के लिए एक सौदा किया है।

Web Title: ipl auction 2022 Jeff Bezos Mukesh Ambani set to battle over IPL broadcast rights

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे