लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश नवंबर में चार महीने के उच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह बढ़कर 11,615 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो चार महीने का उच्च स्तर है। इसका प्रमुख कारण एसआईपी (सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) के प्रति निवेशकों का बढ़ता आकर्षण है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह शुद्ध प्रवाह वाला लगातार नौवां महीना था।

आंकड़ों के अनुसार इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध रूप से अक्टूबर में 5,215 करोड़ रुपये, सितंबर में 8,677 करोड़ रुपये और अगस्त में 8,666 करोड़ रुपये निवेश किये गये।

वही नवंबर के महीने में जुलाई के बाद से सबसे अधिक मासिक शुद्ध निवेश देखा गया। उस दौरान इक्विटी यानी शेयर में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में 25,002 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह देखा गया।

इस साल मार्च से इक्विटी योजनाओं में शुद्ध प्रवाह देखा जा रहा है। इस अवधि के दौरान इस खंड को 85,381 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह प्राप्त हुआ है। यह निवेशकों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार