लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय विमान ढुलाई अक्टूबर में पिछले साल के 90 प्रतिशत पर पहुंची : पुरी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर देश की अंतरराष्ट्रीय विमान माल ढुलाई (कार्गो) अक्टूबर में एक साल पूर्व के 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘25 मई से हमारे आकाश और हवाईअड्डों ने 1.81 करोड़ से अधिक घरेलू यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है। एक अन्य क्षेत्र जिसमें गतिविधियों में उल्लेखीय सुधार हुआ है, वह विमान के जरिये माल ढुलाई का रहा है।’’

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बाद भारत में 25 मई से करीब दो माह के अंतराल के बाद घरेलू विमान सेवाएं शुरू हुई थीं। 23 मार्च से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को स्थगित किया गया था। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई कार्गो परिचालन को स्थगित नहीं किया गया।

पुरी ने कहा कि हवाई कार्गो आंकड़ों में उल्लेखीय सुधार दिख रहा है। भारतीय हवाईअड्डों पर माल ढुलाई का आंकड़ा 2006-07 में 15.5 लाख टन था, जो 2018-19 में बढ़कर 35.6 लाख टन हो गया। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से यह घटकर 33.3 लाख टन रह गया।

नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘भारत का अंतरराष्ट्रीय हवाई कार्गो अक्टूबर, 2020 में पिछले साल के इसी महीने के 90 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल