लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस के सह संस्थापक शिबूलाल ने कंपनी के 100 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई इंफोसिस के सह संस्थापक एस डी शिबूलाल ने खुले बाजार में किये गये लेन-देन के जरिए बुधवार को प्रमुख आईटी कंपनी के 100 करोड़ रुपए के शेयर खरीद लिए।

बीएसई के पास मौजूद नवीनतम आंकड़े के मुताबिक शिबूलाल ने 1,327 रुपए प्रति शेयर के औसत मूल्य पर कंपनी के 7.53 लाख शेयर खरीदे जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपए है।

इंफोसिस द्वारा दी गयी नियामकीय सूचना के मुताबिक शिबूलाल ने 19 मई, 2021 को शेयर बाजार के मंच पर थोक बिक्री के जरिए कंपनी के 7,53,580 इक्विटी शेयर (कंपनी के 0.02 प्रतिशत शेयर) खरीदे।

मार्च 2021 तिमाही के खत्म होने पर इंफोसिस में शिबूलाल की हिेस्सेदारी 0.05 प्रतिशत थी।

एक अन्य नियामकीय सूचना के मुताबिक एक दूसरे लेन-देन में शिबूलाल की पत्नी कुमारी ने बुधवार को इन्फोसिस के 7.53 लाख शेयर 1,327 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। इस सौदे के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 0.19 प्रतिशत से घटकर 0.17 प्रतिशत रह गई।

इससे पहले भी शिबूलाल ने 12 मई को खुले बाजार में किये गये लेन-देन के जरिए इंफोसिस के 100 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

बीएसई के पास मौजूद नवीनतम आंकड़े के मुताबिक शिबूलाल ने 1,317.95 रुपए प्रति शेयर के औसत मूल्य पर कंपनी के 7.58 लाख शेयर खरीदे थे जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपए हैं।

तब कुमारी शिबूलाल ने अपने शेयर बेचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना