लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने 9,200 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल इन्फोसिस ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 9,200 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी 1,750 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर शेयर पुनर्खरीद करेगी।

पुनर्खरीद बेंगलुरु की कंपनी की 15,600 करोड़ रुपये की पूंजी लौटाने की योजना का हिस्सा है। इसमें 6,400 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश शामिल है।

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि शेयर पुनर्खरीद घरेलू शेयर बाजारों के माध्यम से खुले बाजार के जरिये की जाएगी।

वित्त वर्ष 2019-20 से इन्फोसिस ने अपनी पूंजी आबंटन योजना को बढ़ाया था और कहा था कि वह मुक्त नकद प्रवाह का 85 प्रतिशत पांच साल में पुनर्खरीद और लाभांश के जरिये लौटाएगी।

इन्फोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी निलंजन रॉय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 6,400 करोड़ रुपये लाभांश और 9,200 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद की घोषणा की है। हमने 2020-21 और 2019-20 में संचयी रूप से 85 प्रतिशत में से 83 प्रतिशत का भुगतान कर दिया है। ये दो साल पूंजी आबंटन नीति के पहले दो साल थे। अत: हमने जो नीति बनायी थी, यह उसके अनुरूप है...।’’

इन्फोसिस का शेयर मंगलवार को बीएसई में 1,398.60 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। पुनर्खरीद मूल्य पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले, अगस्त 2019 में इन्फोसिस ने 11.05 करोड़ शेयर पुनर्खरीद 8,260 कराड़ रुपये में की थी। कंपनी की पहली पुनर्खरीद दिसंबर 2017 में 13,000 करोड़ रुपये की थी। इसमें 1,150 रुपये प्रति शेयर के भाव से 11.3 करोड़ इक्विटी खरीदी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार