लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति में वृद्धि संरचनात्मक नहीं, अगले जून से शुरू होगी ब्याज दर में बढ़ोतरी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:46 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा है कि खुदरा मुद्रास्फीति में हालिया वृद्धि संरचनात्मक नहीं है, बल्कि आपूर्ति पक्ष द्वारा संचालित है और इसलिए संभव है कि ये अस्थायी है।

इसके साथ ही विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट ने अनुमान लगाया कि कम ब्याज दर की स्थिति कम से कम अगले जून तक जारी रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम घोषित करने से एक दिन पहले यह मूल्यांकन सामने आया है।

मोटेतौर पर विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक इस बार की समीक्षा में प्रमुख दरों में यथास्थिति बनाए रखेगा। हालांकि उपभोक्ता कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है और कच्चा तेल 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की अर्थशास्त्री तनवी गुप्ता जैन ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमें लगता है कि ऊंची मुद्रास्फीति एक संरचनात्मक मुद्दा है। हम उम्मीद करते हैं कि पिछले कुछ महीनों में खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी अस्थायी है और आपूर्ति पक्ष द्वारा संचालित है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि वित्त वर्ष 2021-22 में औसत सीपीआई मुद्रास्फीति 5.5 प्रतिशत और मुख्य मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से अधिक रहेगी, लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 से इसमें गिरावट दिखाई देने लगेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट