लाइव न्यूज़ :

भारत की कर राजस्व क्षमता जीडीपी के चार प्रतिशत के बराबर कम है: एन के सिंह

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत की कर राजस्व क्षमता जीडीपी के चार प्रतिशत तक कम है और देश को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में गहरे सुधारों की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों के लिए एक प्रोत्साहन तंत्र पर काम करने की जरूरत है ताकि उनकी नीतियों को केंद्र सरकार से जोड़ा जाए।

सिंह ने सीएसईपी-आईएमएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम - ‘संवहनीय वित्त सुरक्षित करना और मध्यम अवधि का राजकोषीय ढांचा: अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारत के लिए प्रासंगिकता’ में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों को फिर से तैयार करने और राजस्व प्रणाली में गहन सुधार लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में राजस्व के संदर्भ में कम से कम जीडीपी का चार प्रतिशत नदारद है और यदि इसका कुछ हिस्सा भी वसूल हो जाए तो वह महामारी, स्वास्थ्य संबंधी अपरिहार्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इससे स्वस्थ विकास और मध्यावधि में राजकोषीय नीति के बीच तालमेल भी स्थापित होगा।’’

इस मौके पर आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन ने कहा कि वित्त आयोग की गणना के अनुसार हम अपनी कर क्षमता से लगभग (जीडीपी के) चार प्रतिशत पीछे हैं। यह बड़ा मायने रखता है क्यों कि यह केंद्र तथा राज्यों द्वारा जुटाए जाने वाले कर का लगभग 25 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल