लाइव न्यूज़ :

आवासीय कीमतों में बढ़ोतरी के लिहाज से भारत का दर्जा सात स्थान गिरा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर प्रॉपर्टी सलाहकार नाइट फ्रैंक के मुताबिक आवासीय परिसंपत्तियों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिहाज से भारत जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान सात पायदान गिरकर 54वें स्थान पर आ गया है।

सलाहकार फर्म के मुताबिक इस दौरान भारत में पिछले साल के मुकाबले कीमतों में 2.4 प्रतिशत की कमी हुई।

सलाहकार फर्म ने अपनी ताजा शोध रिपोर्ट ‘ग्लोबल हाउस प्राइज इंडेक्स तीसरी तिमाही 2020’ में कहा है कि वैश्विक स्तर पर आवासीय परिसंपत्तियों की कीमत के लिहाज से भारत सात पायदान नीचे आया है। इस तरह भारत का स्थान 2020 की तीसरी तिमाही में 47वें से घटकर 54वां हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि यदि जून तिमाही से तुलना की जाए तो भारत के दर्जे में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों का मुकाबला करने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर अपनी विपणन रणनीतियों को फिर से तैयार कर रहे हैं, जिसमें खरीदारों को आकर्षित करने के लिए वित्तीय लाभ, छूट और आसान भुगतान विकल्प देना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल