लाइव न्यूज़ :

मई 2018 के बाद पहली बार गिरा भारत का सर्विस PMI, जून में गिरकर 49.6 पर आ गया

By भाषा | Updated: July 3, 2019 13:25 IST

आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक जून महीने में गिरकर 49.6 पर आ गया। मई महीने में यह 50.2 पर था। मोटे तौर पर सुस्त बिक्री की वजह से कारोबारी गतिविधियों में एक साल में पहली बार गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचकांक का 50 से ऊपर रहना विस्तार का संकेत देता है जबकि 50 से नीचे का सूचकांक संकुचन को दर्शाता है।सेवा क्षेत्र में , व्यवसायिक गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति बिक्री में सुस्ती के चलते है।

देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून महीने में मई 2018 के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह कमजोर बिक्री , प्रतिस्पर्धा का दबाव और प्रतिकूल कराधान रहा , जिसने उत्पादन को प्रभावित किया। बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक जून महीने में गिरकर 49.6 पर आ गया। मई महीने में यह 50.2 पर था। मोटे तौर पर सुस्त बिक्री की वजह से कारोबारी गतिविधियों में एक साल में पहली बार गिरावट आई है।

सूचकांक का 50 से ऊपर रहना विस्तार का संकेत देता है जबकि 50 से नीचे का सूचकांक संकुचन को दर्शाता है। आईएचएस मार्किट की प्रधान अर्थशास्त्री पोलयाना डी लीमा ने कहा , " भारत के हालिया पीएमआई नतीजे साल की शुरुआत में सेवा क्षेत्र में देखी गई मजबूत वृद्धि के स्थायित्व और कंपनियों के रोजगार सृजन की क्षमता पर संकट खड़ा करते हैं। "

सेवा क्षेत्र में , व्यवसायिक गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति बिक्री में सुस्ती के चलते है। लीमा ने कहा , " जीएसटी लागू होने के दो साल बाद भी कुछ कंपनियां मांग में नरमी को कर की उच्च दरों से जोड़ रही हैं। यह आश्चर्यजनक है। "

इस बीच , आईएचएस मार्किट कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक मई में 51.7 से गिरकर जून में 50.8 पर आ गया। यह एक साल का सबसे निचला स्तर है। यह सूचकांक विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों को दर्शाता है। लीमा ने कहा कि भारतीय सेवा प्रदाता आगामी महीनों में मांग में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित