लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियां दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत आय वृद्धि हासिल करेंगी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:29 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कंपनियों द्वारा तिमाही आय सूचना देने से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कंपनियां इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18-20 प्रतिशत आय वृद्धि दर्ज कर सकती हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि शुद्ध आय (टॉपलाइन) में शानदार वृद्धि अधिक मात्रा और जिंसों की कीमतों में बढ़ोतरी, दोनों से प्रेरित होगी।

एजेंसी ने कहा कि हालांकि बढ़ती लागत पिछली तिमाही की तुलना में कंपनियों के लिए परिचालन लाभ मार्जिन विस्तार को सीमित कर सकती है।

महामारी की शुरुआत के तुरंत बाद कंपनियों ने सतर्क रुख अपनाया था और वेतन कटौती सहित कई लागत नियंत्रण उपायों का सहारा लिया, जिसके परिणामस्वरूप मांग बेहद कम होने के बावजूद व्यवसायों को बड़े पैमाने पर संरक्षित किया जा सका।

क्रिसिल ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान सभी क्षेत्रों में सुधार देखा गया। इसके आगे वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान 8-10 प्रतिशत आय वृद्धि होने की संभावना है।

वित्त वर्ष 2021-2022 की पहली छमाही के लिए, कुल आय 15.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही से 30-32 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया कि समीक्षाधीन तिमाही में आईटी और आईटीईएस कंपनियों की आय वृद्धि दोहरे अंकों में होगी, जबकि चिप की कमी ऑटो उद्योग की आय वृद्धि को 4-6 प्रतिशत तक सीमित कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार