लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका को हिंद-प्रशांत में घटनाक्रमों से सतर्क रहने की जरूरत : निशा बिस्वाल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) की अध्यक्ष निशा बिस्वाल ने शुक्रवार कहा कि भारत और अमेरिका को हिंद प्रशांत क्षेत्र में ‘खतरनाक प्रवाह’ पर सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र की शांति, समृद्धि तथा अनेकता को सुनिश्चित किया जा सके।

अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान में बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिका को आर्थिक क्षेत्र में अधिक नजदीकी से काम करने और सफल होने की जरूरत है। साथ ही दोनों को चीन की उत्पादन क्षमता के साथ प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ माह भारत और अमेरिका के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि उन्हें कोविड-19 का प्रसार रोकने तथा टीकाकरण के लिए बड़ी मात्रा में संसाधन लगाने होंगे।

इस ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन विदेश मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 96वीं वर्षगांठ के मौके पर उनकी स्मृति में किया था।

यूएसआईबीसी की अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका को कड़े कदम होंगे और हमारी अर्थव्यवस्थाओं का पुनर्निर्माण करना होगा। इसके अलावा हमें हिंद-प्रशांत में खतरनाक प्रवाह को लेकर भी सतर्क रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार