लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में  8.2 प्रतिशत की शानदार GDP ग्रोथ रेट, 15 तिमाहियों में सर्वाधिक

By भाषा | Updated: August 31, 2018 18:52 IST

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के जारी बयान में कहा गया है कि 2011-2012 के स्थिर मूल्यों पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 33.74 लाख करोड़ रुपये रहा

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त:  विनिर्माण एवं कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के दम पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी जो पिछली 15 तिमाहियों की सर्वाधिक है। सरकार ने आज इसके आंकड़े जारी किये। इस वृद्धि दर से सबसे तेज वृद्धि करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश की दावेदारी और मजबूत हो गयी। आलोच्य तिमाही के दौरान चीन की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के जारी बयान में कहा गया है कि 2011-2012 के स्थिर मूल्यों पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 33.74 लाख करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 31.18 लाख करोड़ रुपये था।  यह वृद्धि 8.2 प्रतिशत रही।बयान के अनुसार, आधारभूत कीमतों के आधार पर तिमाही का सकल मूल्यवर्धन पिछले वित्त वर्ष के 29.29 लाख करोड़ रुपये की तुलना में आठ प्रतिशत बढ़कर 31.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।  इससे पहले 2014-15 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी में सर्वाधिक तेज वृद्धि हासिल की गई। तब जीडीपी की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही थी।इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन 13.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1.8 प्रतिशत गिरा था।  इस दौरान कृषि, वानिकी और मत्स्यपालन क्षेत्र पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के तीन प्रतिशत की तुलना में 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबारचुनौतियों के बावजूद उम्मीद से अधिक है देश की विकास दर

कारोबार'ट्रंप टैरिफ' के बावजूद FY26 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 8.2% हुई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम