लाइव न्यूज़ :

इंडिया रेटिंग्स पर्यावरण, सामाजिक खुलासों को भी बनाएगा साख निर्धारण टिप्पणी का हिस्सा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:35 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने अगले महीने से रेटिंग संबंधी अपनी टिप्पणियों में कंपनियों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं संचालन (ईएसजी) संबंधी खुलासों को भी शामिल करने की घोषणा की है।

इंडिया रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि सूचीबद्ध कंपनियों के बारे में रेटिंग संबंधी टिप्पणी करते समय ईएसजी मानकों पर उनके प्रदर्शन पर भी नजर रखी जाएगी। यह व्यवस्था एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएगी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ईएसजी मानकों पर कंपनियों के प्रदर्शन के खुलासे से निवेशकों के लिए यह समझ पाना आसान हो जाएगा कि उनका पैसे का किस तरह इस्तेमाल हो रहा है।

इंडिया रेटिंग्स ईएसजी खुलासों को रेटिंग के लिए अनिवार्य करने वाली दूसरी घरेलू रेटिंग एजेंसी बन गई है। इससे पहले, एक्यूट रेटिंग्स ने सितंबर में इसकी घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल