लाइव न्यूज़ :

इंडिया सीमेंट्स को चौथी तिमाही में 43.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई इंडिया सीमेंट्स ने सोमवार को कहा कि उसने मजबूत बिक्री के दम पर मार्च 2021 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान 43.97 करोड़ रुपये का संचयी शुद्ध लाभ दर्ज किया।

इंडिया सीमेंट्स से शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 11.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने अपने प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन को फिर से पांच साल के लिए नियुक्त किया है, जिसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।

कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 1,472.45 करोड़ रुपये रही, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 1,176.40 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर एक रुपये के लाभांश को भी मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार