लाइव न्यूज़ :

दुबई एक्सपो में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन शनिवार को

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:11 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवंबर राजस्थान में निवेश आकर्षित करने के लिए राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल दुबई एक्सपो में भाग लेगा। एक्सपो में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन शनिवार को होगा।

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त अर्चना सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा और उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया करेंगे। उन्होंने बताया कि दुबई एक्सपो में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन शनिवार को होगा। 18 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

एक बयान के अनुसार राजस्थान बेहतर निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। दुबई एक्सपो में निवेशकों को राजस्थान में निवेश संभावनाओं से अवगत करवाया जाएगा। साथ ही 24 व 25 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाले 'इन्वेस्ट राजस्थान' में आमंत्रित भी किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवंबर को दुबई में एक रोडशो भी होगा।

सिंह ने बताया कि दुबई एक्सपो में 18 नवंबर तक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं प्रमुख निवेशकों से चर्चा की जाएगी और राजस्थान में निवेश करने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के साथ समझौता भी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार