लाइव न्यूज़ :

विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में दिख रहा है सुधार: आईटीसी चेयरमैन

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:08 IST

Open in App

कोलकाता 12 अगस्त सिगरेट से लेकर होटल कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी कारोबारी श्रेणियों में स्पष्ट तौर पर सुधार दिखाई दे रहा है लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्र हैं जहां बाधायें बनी हुई हैं।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के बीच आगे बढ़ रही है। वही आधुनिक व्यापार और पारंपरिक तंत्र में भी भरपाई देखी जा सकती है।

पुरी ने कहा, ‘‘सभी श्रेणियों में स्पष्ट तौर पर सुधार हो रहा है। यही हम आज बाजार में देख रहे हैं। श्रेणियों में सुधार को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। हालांकि अभी भी कुछ क्षेत्रों में परेशानी बनी हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता उत्पादों की बिक्री में वृद्धि हुई थी लेकिन अब उनमे नरमी आई है, जो सामान्य है। हालांकि कोविड की तीसरी लहर की की आशंका के कारण निकट भविष्य में अनिश्चितता बनी हुई है।

पुरी ने कहा कि कंपनी की भविष्य में दो अरब डॉलर का निवेश करने की योजना है।

उन्होंने होटल व्यापार को लेकर कहा कि यह क्षेत्र महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसके लिए रणनीति बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार