लाइव न्यूज़ :

इम्फाल, अगरतला को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:49 IST

Open in App

मुंबई 03 जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों को इम्फ़ाल और अगरतला हवाईअड्डे के रूप में जल्द दो नए हवाईअड्डे मिलेंगे जिसका उद्देश्य क्षेत्र के साथ विभिन्न संपर्क जरियों को बढ़ाना हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि ईटानगर हवाईअड्डा साल के अंत तक काम करना शुरू कर देगा और कोहिमा में भी यह सुविधा शुरू हो रही है।

सिंह ने ‘अमेजिंग नमस्ते’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘वर्तमान में गुवाहाटी में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। हम इम्फाल और अगरतला में भी हवाई अड्डे बनाने की योजना बना रहे हैं।’’

सिंह ने स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभालने तक कभी भी पूर्वोत्तर का दौरा नहीं किया था। लेकिन उसके बाद उनकी जितनी भी बातचीत हुई उनमें क्षेत्र में संपर्क जरिया एक प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब उत्तर पूर्व क्षेत्र का स्वर्णिम काल आ गया है। जब भारत कोविड बाद के समय में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर आगे बढ़ेगा तो उन क्षेत्रों की तरफ ध्यान दिया जायेगा जहां अब तक संभावनाओं का पूरी तरह दोहन नहीं हो सका है।’’

केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता का नाम लिए बिना कहा, ‘‘वर्ष 2014 से पहले पूर्वोत्तर राज्यों में मार्ग में कई तरह की बाधाएं, विद्रोह और मुठभेड़ का माहौल था। मणिपुर में एक नेता जो मुंह में ट्यूब लेकर विरोध में बैठती थी, अब वह नहीं हैं।’’

इसके अलावा केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि पर्यटन किसी जगह को लेकर धारणा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत को नीचे गिराने के लिए साजिश रची जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र की पिछली सरकारों में चीन का डर था, जिसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश में तैयार रेलवे लाइन के उद्घाटन में देरी की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद आखिर इस रेलवे लाइन का उद्घाटन किया।

अमेजिंग नमस्ते एक सामुदायिक स्तर पर की गई पहल है जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र को आगे लाना है। यह अब तक 100 से अधिक परिचर्चाओं का आयोजन कर चुका है। इस फोरम के संयोजक अतुल कुलकर्णी ने कहा अब आगे पूर्वोत्तर क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ाने और क्षमता निर्माण पर ध्यान दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार