लाइव न्यूज़ :

इफको का तीसरा ऑक्सीजन संयंत्र 30 मई से परिचालन शुरू कर देगा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल उर्वरक सहकारिता संस्था इफको ने रविवार को कहा कि उसका तीसरा ऑक्सीजन संयंत्र 30 मई तक परिचालन में आएगा। यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के फूलपुर में लगाया जा रहा है। यह संयंत्र राज्य और आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों को मुफ्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा।

इफको देश में 30 करोड़ रुपये की लागत से चार ऑक्सीजन संयंत्र लगा रही है। इनमें उत्तर प्रदेश में दो संयंत्र -बरेली के आंवला और प्रयागराज के फूलपुर में लगाए जा रहे हैं। एक-एक संयंत्र ओडिशा के पारादीप और गुजरात के कलोल में लगाया जा रहा है।

इफको के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) यू एस अवस्थी ने ट्वीट कर कहा कि सहकारी संस्था ने फूलपुर इकाई में तीसरा ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए ऑर्डर दे दिया है।

इस संयंत्र की क्षमता 130 घनमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके जरिये अस्पतालों को मुफ्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। यह संयंत्र 30 मई को परिचालन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इफको की ओडिशा की पारादीप इकाई में चौथे ऑक्सीजन संयंत्र को लगाने का काम भी तेजी से हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी