लाइव न्यूज़ :

मेरिल के कोविड स्व-परीक्षण रैपिड एंटीजन टेस्ट को आईसीएमआर की मंजूरी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून वैश्विक चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी मेरिल डायग्नोस्टिक्स को कोविड-19 की जांच के लिये खुद से किये जाने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि खुद किये जाने वाले कोविड टेस्ट के लिए कोविफाइंड परीक्षण किट की कीमत 250 रुपये है। इस किट के जरिये लोग घर पर ही कोरोना से संक्रमित होने की जांच कर सकेंगे।

मेरिल ने बताया कि प्रत्येक परीक्षण किट में एक परीक्षण उपकरण, एक नेजल स्वाब और एक पहले से भरी हुई बफर ट्यूब सहित परीक्षण सामग्री मिलेगी। इस तकनीक से केवल 15 मिनट में सटीक परिणाम मिलेंगे।

कोविफाइंड किट पूरे भारत में दवा की दुकानों, ऑनलाइन औषधि विक्रेताओं, ई-कॉमर्स, और दो सप्ताह के भीतर सीधे ऑर्डर के लिए एक अलग वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी।

उसने कहा कि परीक्षण की कीमत 250 रुपये है और इसे 3, 5 और 25 परीक्षणों के पैक के विकल्पों के साथ-साथ एक किफायती सिंगल-पैक के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना