लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई वेंचर ने ईपैक ड्यूरेबल में 160 करोड़ रुपये का निवेश किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:44 IST

Open in App

मुंबई सात अक्टूबर कमरों के लिये एसी बनाने वाली कंपनी एपैक ड्यूरेबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईसीआईसीआई वेंचर ने उसके कारोबार में 160 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

एपैक ड्यूरेबल ने 2025 तक अपनी उत्पादन क्षमता को तीन गुना बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपये के नयी और पहले से चल रही परियोजनाओं का विस्तार करने की भी घोषणा की है। इन निवेश राशि का इस्तेमाल विस्तार गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

कंपनी अपनी क्षमता का विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हाल में घोषित उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ उठाने पर भी विचार कर रही है।

एपैक ड्यूरेबल वर्तमान में भारतीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देहरादून स्थित अपने कारखाने में एसी और अन्य छोटे घरेलू उपकरणों का निर्माण करती है।

कंपनी की वर्तमान विनिर्माण क्षमता दस लाख एसी और दस लाख छोटे घरेलू उपकरण बनाने की है और उसका लक्ष्य एक साल में एसी के उत्पादन को बढ़ाकार तीस लाख करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार