लाइव न्यूज़ :

भारत में छह इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के लिए 4,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी हुंदै

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंदै ने 2028 तक भारत में लगभग छह इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनायी है।

कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने मौजूदा रेंज पर आधारित मॉडल के अलावा अपने वैश्विक प्लेटफॉर्म 'ई-जीएमपी' पर आधारित पूरी तरह से नए वाहनों के साथ कई मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस एस किम ने कहा कि कंपनी देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए कमर कस रही है, और अगले साल छह नए उत्पाद भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं।

कंपनी 2028 तक छह मॉडल उतारने के लिए अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में लगभग 4,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार