लाइव न्यूज़ :

हुंडई मोटर कोविड-19 प्रभावित राज्यों को आक्सीजन, चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति करेगी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई हुंडई मोटर इंडिया की परोपकारी शाखा, हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ), इस सप्ताह ऑक्सीजन और संबंधित उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की एक पहल शुरू करेगी। यह पहल दिल्ली, तमिलनाडु, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में शुरु की जायेगी जो कोविड-19 महामारी की गंभीर चपेट में हैं।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने एक बयान में कहा कि यह पहल कंपनी के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) परियोजना 'बैक-टू-लाइफ' (जीवन की ओर) का हिस्सा है जिसके तहत खरीद से लेकर उपकरणों के वितरण तक के काम में तेजी लाई गई है, जिससे ऐन मौके पर महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा किया जा सके और प्रभावित मरीजों को निराशा के वातावरण से सामान्य स्थिति में लाने में मदद मिल सके।

इसमें कहा गया है कि एचएमआईएफ ने सरकारी अस्पतालों को सहायता प्रदान करने में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की खरीद और आपूर्ति में गति लाई है।

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी एस एस किम ने कहा, “मौजूदा संकट हम में से प्रत्येक को प्रभावित करता है। एक समुदाय के रूप में, एक राष्ट्र के रूप में, और मानवता के बतौर, हम सभी इसमें एक साथ हैं.. ताकि सुनिश्चित करें कि हम समाज और समुदायों को इस संकट से निपटने में मदद कर सकें, हम अपनी क्षमता के अनुरूप तत्काल राहत देने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।“

सहायता के हिस्से के रूप में, वाहन कंपनी ने कहा कि वह सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 10 उच्च प्रवाह वाले ऑक्सीजन (एचएफओ) प्लांट, 200 उच्च प्रवाह वाले नोजल ऑक्सीजन (एचएफएनओ) मशीनों और 225 बाईपैप वेंटीलेटर मशीनों को वितरित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट