लाइव न्यूज़ :

हुंदै की भारत में एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूती देने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी हुंदै मोटर इंडिया ने देश में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की योजना बनायी है, क्योंकि यह खंड अन्य की तुलना में घरेलू बाजार में अधिक बिक्री दर्ज कर रहा है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

हुंदै देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी भारत में सात सीटों वाला मॉडल लाने की भी तैयारी कर रही है।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसएस किम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड इस समय बाजार की अगुवाई कर रहा है। हमारे पास एसयूवी के मामले में वैश्विक स्तर पर एक बढ़त है। इसलिये आगे जाकर हम देश में अपने एसयूवी लाइनअप को और मजबूत करने जा रहे हैं।’’

कंपनी ने 2020 में 1.8 लाख इकइयों की बिक्री के साथ देश में एसयूवी खंड की अगुवाई की थी। कंपनी बाजार में वेन्यू, क्रेटा और टक्सन जैसे मॉडल बेचती है।

एसयूवी की बिक्री में हाल के वर्षों में देश में तेजी देखी गयी है। वर्ष 2019 में एसयूवी की बिक्री यात्री वाहनों की कुल बिक्री का 25 प्रतिशत थी। 2020 में यह बढ़कर 29 प्रतिशत हो गया और इस साल जनवरी में यह बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार