लाइव न्यूज़ :

Hurun Global 500: दुनिया की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 12 भारत से, रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम सबसे ऊपर

By अनिल शर्मा | Updated: August 21, 2021 12:04 IST

हुरुन की शीर्ष 500 कंपनियों की सूची में भारत से सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम है।  रिलायंस की वैल्यू में इस साल 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और इसे 18.8 हजार करोड़ डॉलर (13.98 लाख करोड़ रुपये) की पूंजी के साथ 57वें स्थान पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहुरुन की टॉप 500 कंपनियों की सूची में भारत से सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज हैरिलायंस और टीसीएस टॉप 100 में शुमार हैंरिलायंस की वैल्यू में इस साल 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

Hurun Global 500: दुनिया की 500 सबसे अधिक मूल्यवान निजी कंपनियों में भारत की 12 कंपनियों को शामिल किया गया है जिसमें सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम है।  20 अगस्त को हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने Hurun Global 500 द्वारा जारी इस सूची के मुताबिक भारतीय कंपनियों में सबसे ऊपर रिलायंस है और उसके बाद टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) और एचडीएफसी बैंक हैं। दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी एप्पल है। इनमेंं वे कंपनियां भी शामिल हैं जो निजी कंपनियों में लिस्टेड नहीं हैं। वहीं 2021 के लिए हुरुन ग्लोबल 500 में 12 भारतीय कंपनियों में इस बार विप्रो लिमिटेड, एशियन पेंट्स लिमिटेड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने जगह बनाई, जबकि आईटीसी लिमिटेड बाहर हो गई।

भारतीय कंपनियों में रिलायंस सबसे ऊपर

हुरुन की शीर्ष 500 कंपनियों की सूची में भारत से सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम है।  रिलायंस की वैल्यू में इस साल 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और इसे 18.8 हजार करोड़ डॉलर (13.98 लाख करोड़ रुपये) की पूंजी के साथ 57वें स्थान पर रखा गया है। टीसीएस की पूंजी एक साल में 18 फीसदी बढ़कर 16.4 हजार करोड़ डॉलर (12.2 लाख करोड़ रुपये) हो गई। एचडीएफसी बैंक की पूंजी 11.3 हजार करोड़ डॉलर (8.40 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। इस बार टॉप 500 वैल्यूएबल कंपनियों की सूची से 48 कंपनियों बाहर हुई हैं जिसमें आईटीसी भी है। आईटीसी को पिछले साल 2020 की सूची में 480वें स्थान पर रखा गया था। एप्पल की वैल्यू 2.44 लाख करोड़ डॉलर, माइक्रोसॉफ्ट की 2.11 लाख करोड़ डॉलर, अमेजन की 1.8 लाख करोड़ डॉलर और अल्फाबेट की 1.7 लाख करोड़ डॉलर आंकी गई है।

सूची में 12 कंपनियों के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया से एक पायदान ऊपर आ गया है। सूची में भारत ऊपर 9वें स्थान पर पहुंच गया। सूची में आठ शहर-आधारित कंपनियों के साथ मुंबई का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व था, इसके बाद बेंगलुरु से दो और नोएडा और नई दिल्ली से एक-एक था। वित्तीय सेवाओं और सॉफ्टवेयर और सेवाओं ने चार कंपनियों के साथ नेतृत्व किया, इसके बाद हुरुन ग्लोबल 500 सूची में दो भारतीय फर्मों के साथ दूरसंचार का स्थान रहा।

सूची के अनुसार दुनिया की चार सबसे बड़ी कंपनियों एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट की वैल्यू कोविड टाइम में दोगुनी हुई है। इन चारों कंपनियों की कुल वैल्यू कोविड टाइम में 4 लाख करोड़ डॉलर (297.61 लाख करोड़ रुपये) बढ़कर 8 लाख करोड़ डॉलर (595.22 लाख करोड़ रुपये) हो गई. हुरुन की टॉप 500 कंपनियों में इन चारों कंपनियों की हिस्सेदारी 14 फीसदी है. सूची में अमेरिका की 243, चीन की 47, जापान की 30 कंपनियां शामिल हैं. इस सूची में शामिल होने के लिए 3660 करोड़ डॉलर अमेरिकी (2.72 लाख करोड़ रुपये) की पूंजी का कट ऑफ रखा गया।

टॅग्स :Reliance IndustriesReliance
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित