लाइव न्यूज़ :

एचटी मीडिया को पहली तिमाही में 75 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अगस्त एचटी मीडिया लि. ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 75.06 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 51.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर एक या एक से अधिक किश्तों/श्रृंखलाओं में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर/बांड जारी करके 100 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए 'सैद्धांतिक' मंजूरी दे दी है।

एचटी मीडिया ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 243.53 करोड़ रुपये रही। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान 166.74 करोड़ रुपये थी।

वही कंपनी के कुल खर्चे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 371.69 करोड़ रुपये रहे। बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 313.73 करोड़ रुपये थे।

कंपनी का इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अखबारों और पत्रिकाओं की छपाई और प्रकाशन से आय 202.69 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 144.17 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार