लाइव न्यूज़ :

मकानों की कीमतों में बढ़ोतरीः भारत दुनिया में 56 देशों की सूची में 47वें स्थान पर, जानिए पहले नंबर पर कौन

By भाषा | Updated: December 27, 2019 14:51 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग सुस्त पड़ने की वजह से घरों के दामों में मामूली वृद्धि हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में घर कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। इस दौरान देश में घरों की कीमतों में 7.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देतिमाही के दौरान सालाना आधार पर हंगरी में घर 15.4 प्रतिशत महंगे हुए।लग्जमबर्ग में इनकी कीमतों में 11.4 प्रतिशत और क्रोएिशया में 10.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में भारत दुनिया में 56 देशों की सूची में 47वें स्थान पर है। चालू वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश में घरों की कीमतों में मात्र 0.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

वैश्विक संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग सुस्त पड़ने की वजह से घरों के दामों में मामूली वृद्धि हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में घर कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। इस दौरान देश में घरों की कीमतों में 7.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

नाइट फ्रैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक तीसरी तिमाही 2019 में 56 देशों और स्थानों पर आधिकारिक सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर घर कीमतों का आकलन किया है। भारत इसमें 56 देशों में 47वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिक्री की सुस्त रफ्तार, बिना बिके मकानों का स्टॉक और डेवलपर्स के पास नकदी की कमी की वजह से घर कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

आंकड़ों के अनुसार इस सूची में हंगरी पहले स्थान पर है। तिमाही के दौरान सालाना आधार पर हंगरी में घर 15.4 प्रतिशत महंगे हुए। लग्जमबर्ग में इनकी कीमतों में 11.4 प्रतिशत और क्रोएिशया में 10.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ। स्लोवाकिया इस सूची में 9.7 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है।

लातविया में पांचवें (नौ प्रतिशत), चेक गणराज्य (8.7 प्रतिशत) छठे, चीन (8.5 प्रतिशत) सातवें, जर्सी (8.5 प्रतिशत आठवें), मेक्सिको (8.4 प्रतिशत) नौवें और रूस (8.1 प्रतिशत) दसवें स्थान पर है। 

टॅग्स :इकॉनोमीइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम