लाइव न्यूज़ :

मुंबई में जुलाई में मकानों की रजिस्ट्री बढ़कर 9,037 इकाई पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 जुलाई अचल सम्पत्ति बाजार पर अनुसंधान एवं परामर्श सेवाएं देने वाली कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) क्षेत्र में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण नयी बिक्री के बल पर जुलाई में तीन गुना बढ़कर अब तक 9,037 इकाई पर पहुंच गया है।

नाइट फ्रैंक ने अपनी एक ताजा रपट में कहा कि बीएमसी क्षेत्र (चर्च गेट से दहीसर और कोलाबा से मुलुंड) के बीच के इलाकों में 30 जुलाई दोपहर तक 9,037 आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण कराया गया।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल जून ऐसी 7,857 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई थी।

इससे पिछले वर्ष जुलाई के दौरान 2,662 मकानों का पंजीकरण हुआ था।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि जुलाई में पंजीकृत कराए गए 53 फीसदी आवास नई बिक्री के हे।। जबकि यह अनुपात जून में 42 प्रतिशत, मई में 29 प्रतिशत और अप्रैल में 7 प्रतिशत था।

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए दरअसल दिसंबर 2020 में मकान खरीदने वालों को पंजीकरण कराने को प्रोत्साहित करने के लिए स्टाम्प शुल्क चुकाने के बाद पंजीकरण के लिए चार महीने की छूट दे दी थी ताकि निबंधक-कार्यालयों में भीड़-भाड़ न हो।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘कोविड की दूसरी लहर के बावजूद संपत्ति पंजीकरण में एक मजबूत उछाल देखना उत्साहजनक है। संपत्ति पंजीकरण मई 2021 से मासिक आधार पर बढ़ना जारी है और जुलाई 2021 में 9,000 इकाइयों का आंकड़ा पार कर गया है।’’

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार, लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील और टीकाकरण में तेजी से हमें पंजीकरण में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है लेकिन महामारी की तीसरी लहर से भी बचा रहना होगा।

पोद्दार हाउसिंग एंड डेवलपमेंट लि. के प्रबंध निदेशक रोहित पोद्दार ने कहा कि आने वाले महीनों में मकानों के पंजीकरण में तेजी बनी रहने की संभावना है क्यों कि ‘नयी आवासीय इकाइयों की बिक्री की मांग इस समय बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी को आवास मिशन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास विकास कंपनियों की प्रोत्साहन योजनाओं से महिला खरीदारों की भी वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी