लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनाव से होटल क्षेत्र को मिल रही गति

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:39 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होटल उद्योग के लिये वरदान साबित हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ का राज्य समेत पूरे देश के होटल उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अब यह क्षेत्र फिर से पटरी पर आने की कोशिश कर रहा है।

होटल एंड रेस्तरां एसोसएिशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया के सचिव सुदेश पोद्दार ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं तथा मीडिया के लोगों की चुनाव सबंधित यात्राओं के कारण होटल में कमरों की बुकिंग की मांग बढ़ी है।

पोद्दार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोलकाता और राज्य के दूसरे जिलों में कमरों की अच्छी मांग है। इससे उद्योग को पटरी पर आने में मदद मिल रही है।’’

कोलकाता के एक प्रमुख होटल के एक सूत्र ने कहा कि मुख्य रूप से कमरों की मांग भाजपा नेताओं की तरफ से है। उनके शीर्ष और दूसरे नेता चुनाव संबंधित कार्यों से यहां ठहर रहे हैं।

एक अन्य होटल के अधिकारी ने कहा, ‘‘कमरों की मांग राष्ट्रीय मीडिया के सदस्यों की तरफ से भी है, जो चुनाव कवर करने के लिये यहां आ रहे हैं।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत के होटल और पर्यटन क्षेत्र पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उद्योग बाजार में टिके रहने और पटरी पर आने के लिये सरकार से समर्थन की उम्मीद कर रहा है।

पश्चिम बंगाल में पांच सितारा होटलों में लक्जरी कमरों की क्षमता 1,000 से 1,200 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना