लाइव न्यूज़ :

जुलाई में व्यस्त समय की बिजली की सबसे अधिक मांग 2,00,570 मेगावॉट पर, नया रिकॉर्ड बना

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारत में बिजली की व्यस्त समय की सबसे ऊंची मांग जुलाई महीने में 2,00,570 मेगावॉट रही, जो एक नया रिकॉर्ड है और यह एक साल पहले के इसी महीने की तुलना में 17.6 प्रतिशत अधिक है।

बिजली मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक देश में सात जुलाई 2021 को दोपहर 12:01 बजे बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग दर्ज की गई।

बयान के मुताबिक जुलाई, 2021 में प्रतिदिन औसत ऊर्जा उपभोग जुलाई, 2020 की तुलना में 10.6 प्रतिशत अधिक था।

समीक्षाधीन माह में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई। जुलाई, 2021 में औसत सौर ऊर्जा उत्‍पादन 15.8 करोड़ यूनिट प्रतिदिन दर्ज किया गया, जो जुलाई 2020 की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह औसत पवन ऊर्जा उत्‍पादन 34.9 करोड़ यूनिट प्रतिदिन रहा, जो जुलाई 2020 की तुलना में 64.5 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट