लाइव न्यूज़ :

हेस्टर बायोसाइंसेज का पहली तिमाही लाभ बढ़कर 11 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी हेस्टर बायोसाइंसेज ने बृहस्पतिवार

को कहा कि मजबूत बिक्री से 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ दो गुना बढ़कर 11.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हेस्टर बायोसाइंसेज ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 5.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व 60.18 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 39.85 करोड़ रुपये था।

सूचना में यह भी कहा गया कि कंपनी और गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने कोवैक्सीन से जुड़े दवा उत्पाद निर्माण के लिए लाइसेंसिंग समझौते की खातिर 28 जून, 2021 को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ एक कार्यशर्त समझौता किया है।

इसमें कहा गया, "इस व्यवस्था के तहत, कंपनी कोवैक्सीन के दवा पदार्थ के विनिर्माण के लिए उपयुक्त बीएसएल-3 प्रतिष्ठान का निर्माण करेगी। परियोजना पर समय के अनुरूप प्रगति हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार