लाइव न्यूज़ :

हेस्टर बायोसाइंसेज ने हर्बल पशु चिकित्सा उत्पादों को पेश किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल हेस्टर बायोसाइंसेज ने शनिवार को कहा कि उसने मुर्गी, मवेशी, भेड़, बकरी और सूअर के लिए अनुसंधान कर के जड़ी बूटियों पर आधारित उत्पादों को बाजार में उतारा है।

हेस्टर बायोसाइंसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजीव गांधी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि विश्व स्तर पर, मनुष्यों के साथ साथ मवेशियों के लिए भी दवा का चलन एलोपैथी से औषधीय उपचार की ओर बदल रहा है। इसलिए इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, कंपनी ने मुर्गी, मवेशी, भेड़, बकरी और सूअर के लिए इस तरह के शोध-आधारित हर्बल उत्पाद तैयार करना शुरू किया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस (डब्ल्यूवीडी) दिवस - 24 अप्रैल को हम पशुओं की समग्र भलाई का समर्थन करने के लिए, और अपने मौजूदा उत्पाद श्रृंखला को बढ़ाते हुए औपचारिक रूप से पशुधन और मुर्गी पालन उत्पादों के लिए हर्बल उत्पादों की एक नई श्रृंखला को एकीकृत कर रहे हैं।’’

गांधी ने कहा ये उत्पाद मुख्य रूप से मवेशियों में उत्पादन विकार, प्रजनन संबंधी विकार, त्वचा की चोटों जैसी बीमारियों को लक्षित करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये उत्पाद पशु स्वास्थ्य पेशेवरों को पुराने मामलों के इलाज और संभावित बीमारियों को रोकने में मदद करेंगे।

गांधी ने कहा, ‘‘मुर्गीपालन में, हमारे क्लोरीन क्लोराइड, विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों की खुराक की जगह लेने वाले शोध-आधारित हर्बल उत्पाद कृषि लाभप्रदता में सुधार लायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार