लाइव न्यूज़ :

6,500 से अधिक इकाइयों की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया क्षेत्र में हीरो इलेक्ट्रिक शीर्ष पर

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर हीरो इलेक्ट्रिक ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले महीने 6,500 इकाइयों से अधिक की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी से हीरो इलेक्ट्रिक हाई स्पीड वाहनों के विकास में तेजी आई है, जिसकी वजह से इस खंड में वह शीर्ष स्थान हासिल कर सकी है।

हाई स्पीड श्रेणी में कंपनी के सिटी स्पीड स्कूटर- ऑप्टिमा और एनवाईएक्स बिक्री में आगे है।

हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहिंदर गिल ने कहा, "इस उद्योग ने व्यापक दृष्टिकोण और उपभोक्ता-अनुकूल नीतियों की वजह से बिजली चालित वाहन के लिए अपनी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन का इंतजार कर रही है और देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इलेक्ट्रिक दोपहिया की बढ़ती मांग को पूरा करने और विस्तार करने की दृष्टि के साथ, हीरो इलेक्ट्रिक ने हाल ही में मार्च 2022 तक अपनी उत्पादन क्षमता को पांच लाख इकाई तक बढ़ाने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल