लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक ने कहा रोकी गई सेवाओं को शुरू करने के लिए आरबीआई के साथ कर रहे हैं काम

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 जून देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता बैंक एचडीएफ़सी बैंक ने गुरुवार को कहा कि प्रतिबंधित सेवाओं को बहाल करने के लिए वह भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के लगातार संपर्क में है लेकिन इसके लिए कोई समयसीमा देना मुश्किल होगा।

आरबीआई ने दरअसल बैंक की इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम में कई खामियों को दूर करने तक एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का आदेश दिया था।

एचडीएफ़सी बैंक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वह नेटवर्क से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए 'डिजिटल फैक्टरी' और 'एंटरप्राइज फैक्ट्री' मुहीम के रूप में एक नई प्रौद्योगिकी का निर्माण करेगा।

बैंक ने हालांकि स्वीकार किया कि वह पुराने बैंकिंग प्रणाली को जारी रखेगा और गड़बड़ी होने पर सेवा को वापस शुरू करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए काम कर रहा है।

आरबीआई ने दिसंबर 2020 में बड़ा कदम उठाते हुए इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण एचडीएफसी बैंक को नई डिजिटल बैंकिंग पहल और क्रेडिट कार्ड जारी करने को रोक लगाने का आदेश दिया था।

इस कार्रवाई के बाद भी हालांकि यह खामियां जारी रही और हाल ही में मंगलवार को बैंक की मोबाइल एप्लिकेशन ने 90 मिनट तक काम करना बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार