लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक ने प्रौद्योगिकी रूपांतरण एजेंडे पर अमल शुरू किया, एमडी ने कर्मचारियों से कहा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल पिछले दो वर्षों में कई बार डिजिटल बैंकिंग में तकनीकी दिक्कतों का सामना करने वाले एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए ‘प्रौद्योगिकी रूपांतरण एजेंडे’ पर अमल शुरू किया है।

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक शशि जगदीशन ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि बैंक को पिछले 28 महीनों में तकनीकी बाधा की पांच घटनाओं का सामना करना पड़ा और हर बार ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए बैंक का संकल्प मजबूत हुआ है।

गौरतलब है कि आरबीआई ने दिसंबर 2020 में एचडीएफसी बैंक को तकनीकी बाधाओं के कारण नई डिजिटल बैंकिंग पहल शुरू करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से अस्थायी रूप से रोक दिया था।

आरबीआई ने नकनीकी बाधा के लिए बैंक को दो बार दंडित भी किया।

इसके बाद बैंक ने भविष्य की वृद्धि योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद के लिए नई प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर दिया।

प्रौद्योगिकी रूपांतरण एजेंडे का ब्यौरा देते हुए जगदीशन ने कहा कि बैंक ने बुनियादी ढांचे में किसी भी लोड को संभालने के लिए भारी निवेश किया है, जो अगले तीन से पांच वर्षों में हो सकता है।

उन्होंने कहा कि बैंक अपनी क्लाउड रणनीति को तेज कर रहा है, ताकि इस क्षेत्र में बढ़त हासिल की जा सके।

उन्होंने कहा कि बैंक ने डाटा सेंटर (डीसी) की निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत किया है और नए डीसी के लिए महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों को स्थानांतरित कर दिया गया है।

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद पिछले साल की तरह उनका बोनस, पदोन्नति और वेतन वृद्धि सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट